सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनी भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना

खेल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गई हैं। बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी दमदार पारियों की बदौलत उन्हें इस बार ‘रचेल हेहो फ्लिंट’ ट्रॉफी के लिए चुना गया है।साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर को यह ट्रॉफी दी जाती है।मालूम हो कि स्मृति मंधाना ने बीते साल कई यादगार पारियां खेली।